हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने एलान किया है कि उसने ज़ायोनी सेना की उत्तरी कमान पर मिसाइल से कई हमला किया है।
लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने एक बयान जारी करके एलान किया है कि अवैध अधिकृत फिलिस्तीन के पूर्वोत्तर में सफ़द नामक क्षेत्र में स्थित दादू नामक मुख्यालय पर मिसाइल से हमला किया है।
इसी प्रकार लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने एक दूसरे बयान में एलान किया है कि ज़ायोनी अपराधियों के अपराधों के जवाब में दक्षिणी लेबनान में ताज़ा स्थापित बेलाता सैन्य प्रतिष्ठान पर मिसाइल से हमला किया
आपकी टिप्पणी